Aam Ka Murabba Recipe (आम का मुरब्बा रेसिपी): आम फलों का राज है और ये हर किसी का फेवरेट भी है। अगर आप भी मैंगो लवर हैं तो आपको आम से बनने वाली रेसिपीज भी खूब भाती होंगी। क्या आपने कभी आम का मुरब्बा खाया है? अगर आपने एक बार इसे चख लिया तो यकीन मानिए आप इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे। यहां से आप बड़ी आसानी से आम का मुरब्बा बनाना सीख सकते हैं और इसे बनाकर रोटी या पराठे के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
आम का मुरब्बा बनाने की सामग्री-
1. कच्चा आम- 1 किलो
2. पानी
3. चीनी- 4 कप या 800 ग्राम
4. दालचीनी- 2-3 टुकड़े
5. केसर के धागे- 20-25
6. इलायची (कुटी हुई)- 4
कच्चे आम का मुरब्बा कैसे बनाते हैं-
कच्चा आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को अच्छी तरह से छील लें। अब आम को जैसा चाहे वैसे आकार में काट लें। अब एक पैन में पानी रखकर उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब पानी उबल जाए, तो उसमें हुआ आम डालकर उसे धीमी आंच में पकने दें। जब आम हल्का उबल जाए, तो उसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब आम ठंडा हो जाए, तो उसे एक छलनी से छान लें। अब उबलें हुए पानी को अलग रख दें। अब आम में चीनी मिलाकर उसे 1 घंटे के लिए ढक्ककर छोड़ दें। 1 घंटे के बाद अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें। जब पैन हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें आम और चीनी के मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब चीनी अच्छी तरह से पिघल हो जाए, तो उसमें दालचीनी, केसर और इलायची डाल दें। जब आम और चीनी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मुरब्बा हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे एयर टाइट डब्बे में रखकर महीनों तक पुरी, पराठा या रोटी के साथ खाएं। आप चाहे तो उबाले गए पानी में 2 टेबलस्पून चीनी पाउडर, 1/4 टेबलस्पून काला नमक, 1/4 टेबलस्पून जीरा (भुना हुआ) डालकर उससे आम पन्ना बना सकते है।
