Aaj kya hai 11 February 2026 (Aaj Kaun Sa Day Hai Valentine Week ka): फरवरी तो प्यार का महीना है। पूरे महीने प्यार की बरसात होती है। लेकिन इस महीने के सात दिन और भी ज्यादा खास होते हैं। इस सप्ताह को वेलेंटाइन वीक कहते हैं। आज वेलेंटाइन वीक का ही पांचवा दिन है। लेकिन आज क्या सेलिब्रेट किया जा रहा है, इसकी जानकारी आपको यहां से मिलेगी। आज क्या है, कौन सा दिन है, ये सब आप यहां से विस्तार में जान सकते हैं।
11 फरवरी 2026 को क्या है?
आज यानी 11 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन, प्रॉमिस डे है। प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को ही मनाया जाता है और यह रिश्तों में विश्वास, ईमानदारी और साथ निभाने के संकल्प का दिन होता है।
प्रॉमिस डे कैसे मनाया जाता है?
प्रॉमिस डे के दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या जीवनसाथी से हर हाल में साथ देना, ईमानदार रहना, सम्मान करना और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा बनने का वादा करते हैं। कई लोग अपने वादों को शब्दों में ढालकर पत्र, मैसेज या नोट के रूप में देते हैं। कुछ लोग आमने-सामने बैठकर खुलकर बात करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को छोटा-सा गिफ्ट देते हैं, जैसे ग्रीटिंग कार्ड, ब्रेसलेट या कोई ऐसी चीज जो वादे की याद दिलाए। कई कपल्स इस दिन साथ घूमने जाते हैं, कॉफी डेट, वॉक या घर पर ही क्वालिटी टाइम बिताते हैं ताकि रिश्ता और मजबूत हो।
प्रॉमिस डे के अगले दिन कौन सा डे आता है?
प्रॉमिस डे के अगले दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाएगा।
प्रॉमिस डे विशेस इन हिंदी-
1) पने से कभी जुदा, नहीं होने दूंगा,
हर दिन प्यार से भरा होगा,
प्यार ही प्यार होगा,
सुबह से शाम तक,
शाम से सुबह तक।
Happy Promise Day 2026
2) सिर्फ वादा ही नहीं, ये मेरा इरादा है,
तुझे उम्र भर चाहने का मेरा वादा है
Happy Promise Day 2026
3) तुम उदास उदास से लगते हो,
कोई तरकीब बताओ मनाने की,
वादा है तुमसे मैं जिन्दगी गिरवी रख सकता हूं,
तुम कीमत बताओ मुस्कुराने की।
Happy Promise Day 2026
4) तुम अगर साथ देने का वादा करो,
मैं यूँही मस्त नग़मे लुटाता रहूं,
तुम मुझे देखकर मुस्कुराती रहो,
मैन तुम्हें देखकर गीत गाता रहूं, तुम अगर।
Happy Promise Day 2026
5) आने वाले हर कल में तेरा साथ चाहती हूं,
बस यही एक छोटा सा वादा तुझसे चाहती हूं।
Happy Promise Day 2026
