आज की शायरी: जीवन में सही इंसान के होने की अहमियत सिखाता है सुरूर बाराबंकवी का यह शेर

Aaj ki Shayari (आज की शायरी): जिंदगी की खूबसूरती घटनाओं में नहीं, इंसानों में छुपी होती है। अगर हमारी मुलाकात ऐसे लोगों से हो जाए, तो जिंदगी से शिकायतें कम और मोहब्बत ज्यादा हो जाती है। यही बात सुरूर बाराबंकवी का यह शेर बताता है। इस शेर का सबसे बड़ा संदेश ये है कि जिंदगी से इश्क मुमकिन है, बस सही इंसान मिल जाए।

Shayari of the Day: सुरूर बाराबंकवी उर्दू शायरी के उन अहम नामों में शुमार हैं, जिनकी गजलों में मोहब्बत, इंसानियत और जिंदगी की गहरी समझ झलकती है। उनका असली नाम अशरफ अली था और उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से था, इसी वजह से वे बाराबंकवी कहलाए। उनकी शायरी बनावटी भावनाओं से दूर, सीधे दिल को छूने वाली होती थी।

Aaj ki Shayari

आज की शायरी (Aaj ki Shayari)

सुरूर बाराबंकवी ने आम इंसान के जज्बात, रिश्तों की नजाकत और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेहद सादगी से शब्दों में ढाला। फिल्मी दुनिया में भी उनका योगदान अहम रहा। उन्होंने कई यादगार गीत लिखे, जो आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं। उर्दू के मुकम्मल शायरों में शुमार सुरूर बाराबंकवी का एक बड़ा मशहूर शेर हैं:

End of Feed