आज का सुविचार: रतन टाटा के इस विचार के साथ करें नए हफ्ते की शुरुआत, बदल जाएगी जिंदगी

आज का सुविचार (Monday Motivational Thought in Hindi): भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के जीवन से हर किसी को ही बहुत कुछ सीखना चाहिए। अगर आप भी अपने जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं, तो ये खास सुविचार आपका दिन बना सकता है। तो पढ़ें इस बारे में यहां -

आज का सुविचार (Monday Motivational Thoughts in Hindi): जीवन में हर किसी का अंतिम लक्ष्य जीत हासिल करना ही होता है। लेकिन जीत की राह में अक्सर ही कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। लेकिन अगर आप जीवन में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको केवल एक ही बात याद रखनी है। अगर आप भी इस सोमवार के दिन से अपने नए हफ्ते की सकारात्मक और सफल शुरुआत करना चाहते हैं। तो भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के कहे गए सुप्रसिद्ध कथन को प्रेरणास्त्रोत बना सकते हैं। रतन टाटा द्वारा वैसे तो कई ऐसी बातें कहीं गई हैं, जिन्हें सुनने मात्र से आपका जीवन बदल सकता है। लेकिन जीत और हार से जुड़ा हुआ उनका ये कोट, आपके सोमवार को और बेहतर बना देगा।

Ratan Tata Quotes

रतन टाटा का सक्सेस मंत्रा

रतन टाटा का यह छोटा-सा कथन है जो सबसे बड़ा सफलता सूत्र है। उन्होंने कहा है - जीतने का एकमात्र तरीका यह है कि हारने से न डरें । यह केवल एक प्रेरक कथन नहीं, बल्कि जीत, निडरता और आत्मविश्वास का मंत्र है। रतन टाटा मानते थे कि जीवन में आप अगर जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको किसी भी मोड़ पर डरना नहीं है। डर आपको कमजोर बना देता है और अपने असल लक्ष्य की प्राप्ति से भटका सकता है।

End of Feed