Aaj ka Suvichar: लूडो के गेम से सीखो ये बड़ा सबक, 6 आए या 1- जीवन में चलना तो पड़ता ही है

Aaj ka Suvichar (Good Thought for Today): लूडो का गेम तो बहुत खेला होगा, लेकिन इसके पीछे का संदेश कभी समझा क्या? चुपके से इस खेल ने हमको बताया है कि जीवन हमेशा चलने का नाम है। उम्मीद पूरी हो तो बढ़िया। ना हो तो भी अगली उम्मीद के सहारे धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ा जाता है। क्यों जो इंसान हर हाल में चलता रहता है, वही अंत में मंजिल तक पहुंचता है।

Aaj ka Suvichar (Good Thought for Today): जिंदगी अक्सर हमें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। हम चाहते हैं कि हर बार पासा फेंकें और सीधा छह आए यानी जीवन में तुरंत तरक्की, तुरंत सफलता की उम्मीद। लेकिन सच यही है कि हर बार छह नंबर नहीं आता। कई बार एक आता है, कभी दो, कभी तीन। और वहीं से असली खेल शुरू होता है। लूडो हमें सिखाता है कि खेल छोड़ना विकल्प नहीं होता, चाल चलनी ही पड़ती है।

life lessons from ludo, lodo photo, ludo image

क्या सिखाते हैं लूडो के पासे

सोचिए, अगर लूडो में खिलाड़ी यह तय कर ले कि छह आए बिना वह गोटी नहीं चलाएगा, तो खेल वहीं खत्म हो जाएगा। जिंदगी में भी यही होता है। जो लोग कहते हैं कि जब सही मौका आएगा तब शुरू करेंगे, अक्सर वे शुरुआत ही नहीं कर पाते। जबकि समझदार खिलाड़ी वह होता है जो एक मिलने पर भी गोटी आगे बढ़ाता है, क्योंकि उसे पता है कि हर छोटी चाल आगे के बड़े मौकों की तैयारी होती है।

End of Feed