आज का सुविचार: अक्षय खन्ना का वो डायलॉग जो वाकई हो गया सच, ऐसे ही नहीं बने धुरंधर
Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): आज की इस कड़ी में चर्चा अक्षय खन्ना के उस डायलॉग पर जो उन्होंने अपनी रियल लाइफ में भी सच कर दिखाया। इसको जीवन में उतार लेंगे तो हर नेगेटिव विचार और बाधा को पार कर सफलता को अपना बना लेंगे।
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Dec 24, 2025, 10:33 AM IST
Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): धुरंधर फिल्म की सक्सेस से अक्षय खन्ना ने एक अपने ही बोले गए डायलॉग को सच कर दिया है। उनको कम मौके मिले लेकिन शिकायत करने की जगह वह चुपचाप खुद को समेट कर बेहतर करने की तैयारी में लगे रहे है। और आज जब लोग उनकी परफॉर्मेंस पर उनको ऑस्कर देने तक की मांग कर रहे हैं तो उन्होंने साबित कर दिया - कोई आपका काम चुरा सकता है, लेकिन आपका हुनर या काबिलियत नहीं।
क्या था अक्षय खन्ना का फेमस डायलॉग
साल 2009 में एक फिल्म आई थी शॉर्टकट - द कॉन आर्टिस्ट जिसमें अक्षय खन्ना भी थे। इसमें एक डायलॉग है - तुम किसी का काम चुरा सकते हो, लेकिन उसका हुनर, उसकी काबिलियत नहीं।
फिल्म चली नहीं तो इस पर किसी ने गौर भी नहीं किया। लेकिन अब जब अक्षय को धुरंधर सक्सेस मिली है तो यह डायलॉग एक लाइफ लेसन की तरह हमारे सामने है और हमें याद दिलाता है कि कोई आपसे एक दो मौके छीन सकता है। लेकिन आपका हुनर, आपका टैलेंट - आपका अपना ही है।
अक्षय खन्ना ने खामोशी से पाई सफलता
अक्ष्रय खन्न का ये डायलॉग कैसे है लाइफ लेसन
अक्षय खन्ना का यह डायलॉग सिर्फ एक फिल्मी संवाद नहीं, बल्कि जीवन का गहरा सच है। यह हमें याद दिलाता है कि दिखावे और शॉर्टकट की दुनिया में भी असली ताकत केवल हुनर और काबिलियत में ही होती है।
अगर लोग आपके आइडिया, काम या मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश करते हैं तो शायद एक या दो बार ऐसा करके वो थोड़ा आगे बढ़ जाएंगे मगर इससे वे लंबे समय तक सफल नहीं रह पाएंगे। क्योंकि काम तो चुराया जा सकता है, पर उस काम के पीछे की सोच, अनुभव, अभ्यास और सीख नहीं चुराई जा सकती।
कम मौकों के बाद भी मिली सक्सेस
मेहनत से ही निखरता है हुनर
यह बात पूरी तरह सच है कि हम सब सीख कर नहीं आते और हुनर तो मेहनत से ही निखरता है। यह असफलताओं से गुजरकर, गलतियों से सीखकर और लगातार खुद को बेहतर बनाते रहने से पैदा होता है। जो व्यक्ति सिर्फ नकल के सहारे आगे बढ़ता है, वह कुछ समय तक तो लोगों को भ्रम में रख सकता है। लेकिन जब हालात बदलते हैं, तब उसकी असलियत सामने आ जाती है। दूसरी ओर जिसके पास सच्ची काबिलियत होती है, वह हर परिस्थिति में खुद को साबित कर लेता है।
खुद को भी करें चेक
वैये उनका यह डायलॉग हमें आत्ममंथन करने को भी मजबूर करता है। अगर सफलता हमसे दूर है तो हमको भी एक बार सोचकर देखना होगा कि हम कितना ओरिजिनल काम कर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि हमारा सारा प्लान दूसरों की देखादेखी चल रहा है। क्या हम फटाफट वाली सफलता के पीछे भाग रहे हैं या अपने कौशल को मजबूत करने में समय लगा रहे हैं? ये बात हमेशा ध्यान में रहनी चाहिए कि ट्रेंड बदलते रहते हैं, मौके आते-जाते रहते हैं, लेकिन हुनर हमेशा आपके साथ रहता है।
अक्षय का सबक - हुनर को निखारने पर काम करो
निराशा को न होने दें हावी
अक्षय खन्ना के उदाहरण से स्पष्ट है कि जीवन में सच्ची सफलता वही होती है, जो आपकी पहचान आपके हुनर से बनाए। अगर आज कोई आपका काम कॉपी कर भी ले, आपसे एक दो मौके छीन भी ले तो घबराइए मत। हो सकता है वह आपका वर्तमान चुरा ले, लेकिन आपका भविष्य नहीं चुरा सकता है। क्योंकि भविष्य उन लोगों का होता है, जो सीखते रहते हैं, खुद पर काम करते हैं और अपनी काबिलियत को लगातार धार देते हैं।
ये बात हमेशा ध्यान रखें कि काम चुराने वाले तो बहुत से मिल जाएंगे जो कुछ देर चमक भी जाएंगे, लेकिन इतिहास तो काबिलियत के दम पर आगे बढ़ने वाले ही बनाते हैं।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल
