70th Hyundai Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाया शाहरुख खान का लुक, ब्लैक सूट पर व्हाइट ट्विस्ट ने जीता सबका दिल

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: शाहरुख ने 70वें ह्युंडै फिल्मफेयरअवॉर्ड्स 2025 में एक स्लीक ब्लैक सूट चुना, जो उनकी पर्सनैलिटी को एकदम परफेक्ट कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। ये सूट था तो क्लासिक, लेकिन उसमें एक बोल्ड व्हाइट ट्विस्ट था, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 with Gujarat tourism: शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह, ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल और क्लास में उनका कोई मुकाबला नहीं है। शनिवार 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में 70th Hyundai Filmfare Awards 2025 का आयोजन हुआ। ह्युंडै फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में किंग खान अपने सिग्नेचर चार्म और एकदम किलर लुक में नजर आए। उनका ये लुक इतना शानदार था कि हर कोई बस देखता रह गया।

Shahrukh 70th Hyundai Filmfare Awards 2025

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 में शाहरुख खान

शाहरुख का लुक: काला सूट, व्हाइट ट्विस्ट

शाहरुख ने 70वें ह्युंडै फिल्मफेयरअवॉर्ड्स 2025 में एक स्लीक ब्लैक सूट चुना, जो उनकी पर्सनैलिटी को एकदम परफेक्ट कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। ये सूट था तो क्लासिक, लेकिन उसमें एक बोल्ड व्हाइट ट्विस्ट था, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उनके ब्लेजर और ट्राउजर का कट इतना शार्प था कि लग रहा था मानो टेलर ने उनके लिए खास तौर पर इसे डिजाइन किया हो। और वो व्हाइट ट्विस्ट? वो थी एक स्टाइलिश व्हाइट शर्ट, जिसके कॉलर और कफ्स पर कुछ यूनिक डिटेलिंग थी। ये छोटा सा एडिशन उनके लुक को मॉडर्न और फ्रेश बना रहा था।

End of Feed