5 Desi Vegetable Halwa Recipe (5 देसी वेजिटेबल हलवा रेसिपी): हलवा भारत का एक प्रसिद्ध मिष्ठान है जिसे कई ढंग से बनाया जाता है। इसे आमतौर पर किसी त्यौहार, विशेष अवसर या भोजन के बाद मिठाई के रूप में खाया जाता है। ये शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखता है और मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। हलवे को अनाज और सब्जी से बनाया जाता है। सर्दियों के कड़कते ठंडे मौसम में हलवा खाना फायदेमंद माना जाता है। ताजी सब्जियों से आप न केवल चटकदार सब्जी बना सकते हैं लेकिन स्वादिष्ट और पोष्टिक हलवा भी बना सकते हैं। यहां देखिये 5 देसी वेजिटेबल हलवे की रेसिपी और सामग्री।
Vegetable Halwa recipes for Winters in Hindi
Vegetable Halwa recipes for Winters in Hindi
गाजर का हलवा
सामग्री: गाजर – 2 कप, दूध – 1 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, काजू, बादाम, किशमिश – गार्निशिंग के लिए, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून। गाजर को बारीक ग्रेट कर लें और घी में भूनें। इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं। दूध गाढ़ा होने पर चीनी डालें। जब हलवा पूरी तरह गाढ़ा हो जाए तो इलायची पाउडर और काजू, बादाम, किशमिश के साथ गार्निश करें।
लौकी का हलवा
सामग्री: लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप, दूध – 1 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून और इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून। कद्दूकस की हुई लौकी को घी में हल्का सा भूनें। इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर गाढ़ा होने तक अच्छे से पकाने के बाद कड़ाही से गरमागरम परोसें।
शकरकंद का हलवा
सामग्री: शकरकंद – 2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, चीनी या गुड़ – 1/2 कप, दूध – 1/2 कप, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून और ड्राई फ्रूट्स। उबले हुई शकरकंद को घी में भूनें। फिर इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं। परोसने से पहले ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
चुकंदर का हलवा
सामग्री: चुकंदर (कद्दूकस की हुई) – 2 कप, दूध – 1 लीटर, घी – 2 टेबलस्पून, चीनी – 1/2 कप, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून और ड्राई फ्रूट्स। कद्दूकस की हुई चुकंदर को घी में भूनें और दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी डालकर हलवा गाढ़ा होने दें और इलायची पाउडर मिलाएं। अंत में हलवे के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डाले।
पालक और मखाने का हलवा
सामग्री: पाल की प्यूरी – 1 कप, मखाने – 1 कप, दूध – 1/2 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, इलायची पाउडर – 1/2 और बारीक कटे हुए काजू-बादाम।
कढ़ाई में घी डालकर मखानों को अच्छे से भूनें और अलग रखें। पालक के पेस्ट को घी में भूनें। दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। हलवे के अंदर मखाने और इलायची पाउडर मिलाएं। बारीक कटे हुए काजू और बादाम के साथ गरमागरम परोसें।
