Airplane Ear: अगर आपने विमान में सफर किया होगा तो आप लोगों को कभी न कभी कान में दर्द महसूस हुआ होगा। हालांकि, सफर के दौरान कान में दर्द हर किसी को महसूस हो यह भी जरूरी नहीं है। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों को विमान में होने वाले दबाव में बदलाव की वजह से दिक्कत होने लगती है। इसी को एयरप्लेन ईयर (Airplane Ear) कहते हैं।
अगर आपने भी कान में दर्द महसूस किया है तो इसमें कोई समस्या नहीं है, क्योंकि यह किसी के साथ भी हो सकता है। इसके पीछे हवा के दबाव का विज्ञान काम करता है।
कब होता है कान में दर्द?
कान में दर्द की समस्या उस वक्त होती है जब विमान की ऊंचाई कम या ज्यादा होती है। दरअसल, विमान की ऊंचाई कम या ज्यादा होने की वजह से कान में हवा का दबाव और विमान में मौजूद हवा के दबाव में संतुलन गड़बड़ा जाता है। जिसकी वजह से कान में दबाव पड़ता है और दर्द महसूस होता है।

एयरप्लेन ईयर
अक्सर यात्रियों को विमान की ऊंचाई कम या ज्यादा के अलावा टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त भी कान में दर्द महसूस हो सकता है। इसके पीछे का विज्ञान ही इस स्थिति को एयरप्लेन ईयर के नाम से जानता है। इसमें दर्द के अलावा तेज आवाज का मध्यम सुनाई देना भी शामिल है। मतलब की अगर विमान की तेज आवाज भी धीमी या कहें कि दबी हुई सुनाई दे सकती है।
कान दर्द से कैसे बचें?
अगर विमान के टेकऑफ या लैंडिंग के समय आपको कान में दर्द महसूस होता है तो ऐसे समय पर आप च्विंगम चबा सकते हैं या फिर आराम से धीरे-धीरे सांस लें। इससे भी अगर बात न बने तो कान में ईयरफोन या ईयरप्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
