Flight Secret Room: क्या आप लोगों ने कभी विमान में सफर किया है? अगर नहीं किया है तो कोई बात नहीं, लेकिन हम आपको विमान से जुड़ा हुआ एक सीक्रेट बताने जा रहे हैं। विमान में यात्रियों की मदद के लिए एयर होस्टेस मौजूद रहती हैं और वह विमान से जुड़ी हुई जानकारियां आपको देती हैं। जैसे- विमान में दो द्वार हैं इत्यादि, लेकिन सीक्रेट रूम के बारे में कोई जानकारी नहीं देता है।
क्या है सीक्रेट रूम?
विमान में मौजूद सीक्रेट रूम के बारे में विमानन कंपनियों और क्रू मेंबर्स को होती हैं, लेकिन यात्रियों को यह नहीं पता होता है। सीक्रेट रूम को आमतौर पर 'क्रू रेस्ट एरिया' भी कहा जाता है। आपको बता दें कि लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान क्रू मेंबर्स को भी आराम की जरूरत होती है, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय सफर बेहद लंबे होते हैं या फिर 14-14 घंटे के लंबे सफर के दौरान भी वह बेहद थक जाते हैं। ऐसे में क्रू मेंबर्स विमान में मौजूद सीक्रेट कमरे में आराम करते हैं। इन कमरों में बिस्तर और टीवी जरूर मिल जाएगा।

सीक्रेट रूम
आमतौर पर सीक्रेट रूम में छोटे-छोटे बिस्तर होते हैं, जहां पर क्रू मेंबर्स पॉवर नैप ले सकते हैं। हालांकि, कुछ बड़े विमानों में मौजूद सीक्रेट रूम में टॉयलेट भी देखने को मिल जाते हैं। ताकि लंबी दूरी के सफर में आराम करते समय उन्हें बार-बार मेन टॉयलेट एरिया में जाने की जरूरत न पड़ें।
विमान में कहां होता है सीक्रेट रूम?
बड़े विमानों में सीक्रेट रूम पैसेंजर केबिन (Passenger Cabin) के ऊपर छिपे हो सकते हैं, लेकिन कई विमानों में क्रू मेंबर्स के आराम करने वाली जगह कॉकपिट या फिर गैली के पीछे छिपी हो सकती है। हालांकि, हर विमान में सीक्रेट रूम हो यह जरूरी भी नहीं है। वहीं, क्रू मेंबर्स के आराम करने की जगह विभिन्न विमानों में अलग-अलग तरह की हो सकती है।

सीक्रेट रूम
विमान में सफर कर रहे यात्री सीक्रेट रूम में नहीं जा सकते हैं, क्योंकि यह सीक्रेट रूम क्रू मेंबर्स के लिए बने होते हैं। अगर हम क्रू मेंबर्स की ड्यूटी की बात करें तो उनकी ड्यूटी तब तक खत्म नहीं होती जब तक विमान लैंड न हो जाए। हालांकि, क्रू मेंबर्स विमान में लंबी सफर के दौरान आराम जरूर कर सकते हैं।
