Largest States of India: भारत को अक्सर “विविधताओं का देश” कहा जाता है, और इसका कारण बिल्कुल स्पष्ट है। यहां हर राज्य, हर जिले और हर गांव की अपनी अलग पहचान, परंपरा और रीति-रिवाज हैं। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और हर जगह का अपना एक अनूठा इतिहास और संस्कृति का खजाना मौजूद है। चाहे वह उत्तर के हिमालयी इलाके हों, दक्षिण के समुद्री किनारे, पूर्वी जंगल या पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र, हर जगह की जीवन शैली, भोजन, पहनावा और त्यौहार अपने आप में खास हैं।
ये हैं भारत के सबसे बड़े राज्य
इस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विविधता को करीब से देखने और अनुभव करने के लिए हर साल लाखों लोग भारत के विभिन्न शहरों और इलाकों का दौरा करते हैं। दिल्ली, जयपुर, वाराणसी, कोलकाता, मुंबई जैसे बड़े शहरों के अलावा पर्वतीय क्षेत्र, समुद्र तट वाले इलाके और ऐतिहासिक किलों वाले गांव भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत की ये विविधताएं न केवल आंखों को भाती हैं, बल्कि यहां की आत्मा और जीवन जीने के तरीके को भी समझने का अवसर देती हैं। सच्चाई यह है कि भारत केवल एक भौगोलिक देश नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, इतिहास और जीवंत जीवन शैली का संगम है। ऐसे में आज हम आपको भारत के सबसे बड़े राज्यों (Largest States of India) के बारे में बताएंगे। तो आइए जानें इनके बारे में.....
भारत का सबसे बड़ा राज्य
भारत का सबसे बड़ा राज्य
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जिसे महलों और किलों का राज्य भी कहा जाता है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी। राजस्थान की राजधानी जयपुर है और इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यहां का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से भरपूर वातावरण इसे लोगों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है और इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश को अक्सर “भारत का दिल” कहा जाता है, क्योंकि यह भौगोलिक रूप से देश के मध्य में स्थित है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जाना जाता है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य
भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य
तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किलोमीटर है। महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं और इसकी राजधानी मुंबई है। यह राज्य भारत का एक प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है, क्योंकि यहां गेटवे ऑफ इंडिया स्थित है, जिसे जॉर्ज पंचम (George V) के आगमन के समय बनाया गया था। महाराष्ट्र अपनी आर्थिक और सांस्कृतिक महत्वपूर्णता के लिए भी विशेष स्थान रखता है।
भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य
भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य
क्षेत्रफल के हिसाब से चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,43,284 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश न केवल भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, बल्कि इसमें कुल 75 जिले और 18 प्रशासनिक मंडल भी हैं। इसकी राजधानी लखनऊ है और यह राज्य कृषि प्रधान होने के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य
भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य
पांचवे स्थान पर गुजरात आता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1,96,244 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी गांधीनगर है और यहां कुल 33 जिले हैं। गुजरात अपने समुद्री तटों, सांस्कृतिक त्यौहारों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह राज्य एशियाई शेरों के लिए भी प्रसिद्ध है। त्योहारों के सीजन में यहां की रौनक और भी बढ़ जाती है, जो इसे देश और दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षक बनाती है।
