मस्क-ट्रंप के बीच खींचतान से अंतरिक्ष तक हड़कंप, NASA से छिन जाएगी ड्रैगन कैप्सूल की ताकत! अधर में लटकेंगे कई प्रोजेक्ट

SpaceX Dragon Capsule: अरबपति एलन मस्क ने ट्रंप के साथ खींचतान के बीच स्पेसएक्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से रोकने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स ''अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं प्रदान करना तुरंत बंद करेगा।'' हालांकि, मस्क की यह चेतावनी कितनी गंभीर है, लेकिन सरकारी ठेके के तहत विकसित किया गया कैप्सूल अंतरिक्ष स्टेशन को संचालित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

SpaceX Dragon Capsule: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और एलन मस्क (Elon Musk) के बीच सोशल मीडिया पर गुरुवार को बहस हुई तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले व सामान की आपूर्ति करने वाले अंतरिक्ष कैप्सूल की सेवाएं देना बंद करने की धमकी दी।

Dragon Capsule

अरबपति एलन मस्क (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (दाएं)

ड्रैगन की सेवाएं तत्काल होंगी बंद

जब ट्रंप ने मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) और उनकी स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट सेवाओं को दिए गए सरकारी ठेकों को रद्द करने की धमकी दी तो मस्क ने 'एक्स' पर जवाब देते हुए कहा कि स्पेसएक्स ''अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं प्रदान करना तुरंत बंद करेगा।''

End of Feed