'सड़कें खुद करेंगी अपनी मरम्मत', क्या हैं Self Healing Roads? जिनको भारत में भी लॉन्च करने की हो रही है तैयारी

Self Healing Roads: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सड़क निर्माण के लिए सेल्फ हीलिंग रोड्स तकनीक के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है। इसके तहत सड़क निर्माण में सेल्फ-हीलिंग मटीरियर को शामिल किया जाएगा, जिससे सड़कों को खुद मरम्मत करने में सक्षम बनाया जा सके। इस तकनीक के इस्तेमाल से हर साल सड़क निर्माण पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये बचाए जा सकते हैं।

Self Healing Roads: भारत में गड्ढा युक्त सड़कें एक आम समस्या है। शायद ही देश का कोई कोना ऐसा होगा, जहां गड्ढे न हों। हर साल बारिश के बाद तो यह समस्या काफी विकराल हो जाती है और सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों को जान चली जाती है। इतना ही नहीं, इन सड़कों की मरम्मत के लिए हजारों करोड़ रुपये भी खर्च होते हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।

Self Healing Roads

इस बड़ी समस्या से निजात पाने के लिए अब भारत में ऐसी तकनीक लाने की तैयारी हो रही है, जिसमें सड़कें अपनी मरम्मत खुद-ब-खुद कर लेंगी। यानी जिस तरह हमारे शरीर के घाव भरते हैं, सड़के अपने गड्ढों को भी खुद ठीक कर लेंगी। यह बात भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन सच है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सड़क निर्माण के लिए सेल्फ हीलिंग रोड्स तकनीक के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है। इसके तहत सड़क निर्माण में सेल्फ-हीलिंग मटीरियर को शामिल किया जाएगा, जिससे सड़कों को खुद मरम्मत करने में सक्षम बनाया जा सके।

End of Feed