नॉलेज

NCPA क्या है? जहां पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर

What is NCPA: टाटा समुद के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले कुछ वक्त से उनकी तबियत खराब थी जिसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार की शाम को उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली और अब एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।

Image

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा।
  • 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • वर्ली में होगा अंतिम संस्कार।

NCPA: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एनसीपीए लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बता दें कि रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दोपहर 4 बजे एनसीपीए से अंतिम संस्कार के लिए वर्ली ले जाया जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जिस स्थान पर रखा गया है उसकी स्थापना आखिर किसने की थी तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

क्या है एनसीपीए? (What is NCPA)

एनसीपीए का पूरा नाम नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स है, जिसे राष्ट्रीय केंद्र प्रदर्शन कला के नाम से भी जाना जाता है। आज यहां पर देश के अनमोल 'रतन' का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। एनसीपीए को बनाने के पीछे भारतीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने की कहानी छिपी हुई है।

किसने की थी NCPA की स्थापना? (Who is The Founder of NCPA)

एनसीपीए देश का सबसे बड़ा एक परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर है। जिसकी स्थापना साल 1969 में जेआरडी टाटा और डॉ. जमशेद भाभा ने की थी। इस केंद्र को बनाने के पीछे जेआरडी टाटा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देना था। साल 1969 में एनसीपीए के निर्माण के बाद से यहां पर कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी है।

एनसीपीए में पांच थिएटर हैं जिसमें टाटा थिएटर भी शामिल है, जिसे अमेरिकी वास्तुकार फिलिप जॉनसन ने डिजाइन किया है। एनसीपीए में गैलरी, लाइब्रेरी, रेस्त्रां और रिसेप्शन एरिया भी है। एनसीपीए उन्नत उपकरण की वजह से विदेशी आयोजकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है जिसकी बदौलत हर साल यहां पर भारी मात्रा में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें