पाताल में बैठे दुश्मन का भी काम तमाम; US ने ईरान पर फेंका 'हुकुम का इक्का'; सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही

Israel-Iran Conflict: ईरान के खिलाफ इजरायल के युद्ध में शामिल होते हुए अमेरिका ने ईरान के फोर्दो परमाणु संवर्धन संयंत्र को तबाह करने के लिए अपने बहुचर्चित ‘बंकर-बस्टर’ (Bunker Buster) बम का इस्तेमाल किया। अमेरिकी शस्त्रागार में इस श्रेणी का सबसे आधुनिक बम ‘जीबीयू-57 ए/बी मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ है। अमेरिकी वायुसेना के अनुसार यह लगभग 13,600 किलोग्राम का सटीक-निर्देशित बम है।

Israel-Iran Conflict: ईरान के खिलाफ इजरायल के युद्ध में शामिल होते हुए अमेरिका ने ईरान के फोर्दो परमाणु संवर्धन संयंत्र को तबाह करने के लिए अपने बहुचर्चित ‘बंकर-बस्टर’ (Bunker Buster) बम का इस्तेमाल किया। अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है, जो सैन्य रूप से घातक इस बम को अत्याधुनिक स्टील्थ बी2 बमवर्षक से गिराने में समक्ष है।

Bunker Buster

फोर्दो परमाणु केंद्र पर बंकर बस्टर ने मचाई तबाही

क्या है बंकर बस्टर बम?

इन बमों को पहाड़ की गहराई में बने फोर्दो परमाणु केंद्र को नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने का सबसे अच्छे उपाय माना गया। यह परमाणु केंद्र इजरायल के एक सप्ताह के आक्रमण के दौरान भी हमलों से अछूता रहा था। ‘बंकर बस्टर’ एक व्यापक शब्द है जिसका उपयोग उन बम का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिन्हें विस्फोट से पहले सतह को गहराई तक भेदने के लिए डिजाइन किया गया है।

End of Feed