नॉलेज

'आसमान में दिखेगा 'स्माइली चेहरा'... कब और कैसे करें दीदार? जानें क्या होता है 'Triple Conjunction'

Triple Conjunction: दिल थाम कर बैठिये, क्योंकि आसमान को निहारने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, आसमान में आपको मुस्कुराता हुआ चेहरा यानी स्माइली चेहरा दिखाई देने वाला है। यूं तो शुक्र और शनि ग्रहों को 25 अप्रैल को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। हालांकि, टेलीस्कोप की मदद से देखने पर आपको और भी ज्यादा स्पष्ट नजारा दिखाई देगा।

Image

ट्रिपल कंजक्शन

Photo : iStock

Triple Conjunction: दिल थाम कर बैठिये, क्योंकि आसमान को निहारने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, आसमान में आपको मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाई देने वाला है। यूं तो आसमान चांद, तारे और ग्रह इत्यादि दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार आप एक ऐसी आकृति को देखेंगे, जो हू-ब-हू मुस्कुराते हुए चेहरे जैसी दिखाई देगी। हालांकि, यह आकृति दो ग्रहों के एक सीध पर आने की वजह से बनने वाली है।

एक साथ नजर आएंगे दो ग्रह

जी, हां। एक बार फिर से आसमान में ग्रहों की परेड होने वाली है। इस बार दो शुक्र और शनि ग्रह एक साथ दिखाई देंगे, लेकिन अब आप कहेंगे कि इसमें क्या खास है। तो हम आपको बता दें कि इन दो ग्रहों के साथ एक चंद्रमा भी दिखाई देगा और इस खगोलीय घटना को ट्रिपल कंजक्शन कहा जाता है।

कब मुस्कुराएगा आसमान?

बकौल नासा, 25 अप्रैल की सुबह आसमान आपको मुस्कुराता हुआ दिखाई देगा। दरअसल, जब आप आसमान की ओर निहारेंगे तो दो ग्रह एक सीध पर और उसके नीचे केंद्र में अर्धचंद्रमा दिखाई देगा जिसे एक साथ देखने पर ऐसा लगता है जैसे मुस्कुराता हुआ चेहरा आपको देख रहा हो।

क्या कुछ है खास?

  • शुक्र और शनि ग्रह एक साथ नजर आएंगे।
  • चंद्रमा किसी चेहरे के मुंह की तरह प्रतीत होगा।
  • सूर्योदय से ठीक पहले आप इस अनोखी खगोलीय घटना के साक्षी बन सकते हैं।

कहां और कैसे देखें अद्भुत नजारा?

स्माइली फेस वाला अनोखा नजारा 25 अप्रैल को सूर्योदय से ठीक पहले पूर्व दिशा की ओर दिखाई देगा। ऐसे में आप किसी खुली जगह पर जाएं जहां से आसमान एकदम साफ दिखाई दें। इस दौरान आप शुक्र और शनि ग्रह को अपनी नग्न आंखों से देखने के साथ ही अर्धचंद्राकार चंद्रमा को भी देखेंगे, जो किसी चेहरे के मुंह की तरह दिखाई देगा। यह नजारा दुनिया के किसी भी कोने से देखा जा सकेगा, लेकिन नजारा एकदम स्पष्ट होना चाहिए।

क्या टेलीस्कोप से देखना होगा बेहतर?

यूं तो शुक्र और शनि ग्रहों को 25 अप्रैल को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। हालांकि, टेलीस्कोप की मदद से देखने पर आपको और भी ज्यादा स्पष्ट नजारा दिखाई देगा। ऐसे में आप लोगों को ट्रिपल कंजक्शन से ठीक नीचे देखने पर बुध ग्रह भी दिखाई दे सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें