नॉलेज

महात्मा गांधी की यादों को सहेजे हुए हैं साबरमती आश्रम, कई आंदोलनों का रहा साक्षी; जानें इतिहास

31 July History: इतिहास में 31 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया था। आज के दिन उन्होंने इसी आश्रम को छोड़ा था। वहीं, 2006 में फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

Image

महात्मा गांधी ने छोड़ा था साबरमती आश्रम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
  • 1940 में स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।
  • 1982 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

31 July History: देश के स्वतंत्रता संग्राम में 31 जुलाई के दिन का खास महत्व है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया।

गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई, 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।

देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।

1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।

1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940: स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।

1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1980: हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।

1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

2006: श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।

2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें