नॉलेज

जब देश के उत्तरी गिड में आई खराबी और एकसाथ चली गई सात राज्यों की बिजली; जानें आज की तारीख का इतिहास

30 July History: इतिहास में 30 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन देश के सात राज्यों में अचानक बिजली चली गई। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी बड़ी बात है। दिन में एकाद बार को बिजली गुल तो होती ही है, लेकिन सात राज्यों में एक साथ जाना यह बड़ी बात थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1909 में राइट बंधुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
  • 1966 में इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
  • 1980 में वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

30 July History: 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है।

दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1909: राइट बंधुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।

1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें