सूर्य के रहस्यों से उठा पर्दा! सतह पर घूम रहे सौर भंवर, नजारा देख मंत्रमुग्ध हो गए वैज्ञानिक

Sun Mysterious Swirls: सूर्य की सतह पर वैज्ञानिकों को अजीबोगरीब भंवर दिखाई दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आमतौर पर सूर्य की सतह जितनी शांत दिखती है, असल में वह उतनी ही उथल-पुथल भरी है।

Sun Mysterious Swirls: अनंत ब्रह्मांड की वस्तुएं खगोलविदों और वैज्ञानिकों के बीच चर्चा के केंद्र में छाई रहती हैं। तभी तो आए दिन नए-नए रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। इसके बावजूद खगोलविद ब्रह्मांड के बारे में बहुत कम जानते हैं। हालांकि, शक्तिशाली और उन्नत टेलीस्कोप की मदद से आकाशगंगाओं, ग्रहीय प्रणालियों, तारों और नेबुला इत्यादि को करीब से देखने की कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच, खगोलविदों ने सूर्य की सतह को रिकॉर्ड किया।

Sun Mysterious Swirls

सूर्य की सतह पर घूम रहे सौर भंवर

उथल-पुथल भरी है सूर्य की सतह

सूर्य की सतह जितनी शांत दिखती है, असल में वह उतनी ही उथल-पुथल भरी है। खगोलविदों ने सूर्य की अबतक की सबसे हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों में ऐसे भंवरों को देखा, जो उसकी चुंबकीय सीमाओं के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। इन संरचनाओं को केल्विन-हेल्महोल्ट्ज अस्थिरता (Kelvin-Helmholtz Instabilities) कहा जाता है।

End of Feed