क्या समय एक साथ दो अलग-अलग रफ्तार से बह सकता है? Atomic घड़ियां खोलेंगी आइंस्टीन और क्वांटम फिजिक्स का सबसे बड़ा रहस्य

वैज्ञानिकों ने समय के 'क्वांटम सुपरपोजिशन' को मापने के लिए एक नई सैद्धांतिक तकनीक विकसित की है। एडवांस एटॉमिक क्लॉक्स (परमाणु घड़ियों) की मदद से अब आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत और क्वांटम फिजिक्स के बीच के सबसे गहरे रहस्य से पर्दा उठ सकता है। आइए इसे समझते हैं।

शुरुआत करते हैं एक हाइपोथेटिकल सिचुएशन से, मान लीजिए 2 लोग हैं, जिनमें से एक सड़क पर पैदल चल रहा है और ठीक उसी समय एक बुलेट ट्रेन में सवार है। अगर ऐसा हो, तो पैदल चलते वक्त उस व्यक्ति के लिए समय की रफ्तार अलग होगी और ट्रेन में सवार आदमी के लिए अलग। अब ये बात सामान्य दुनिया में यह बात किसी जादू जैसी लगती है, लेकिन क्वांटम फिजिक्स (Quantum Physics) की सूक्ष्म दुनिया में यह एक वास्तविक संभावना है। जाने कितने समय से हम समय को कभी घटती-बढ़ती परछाईं, कभी घड़ी की सुइयों की एक समान टिक-टिक या स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बदलते अंकों के रूप में देखते आए हैं। लेकिन वैज्ञानिक अब यह साबित करने के करीब हैं कि समय जैसा हम महसूस करते हैं, उससे कहीं ज्यादा अजीब और रहस्यमयी है।

Quantum Superposition of Time science news

वैज्ञानिक नापेंगे 'समय का क्वांटम रूप' (Newsroom Verified AI Image)

प्रतिष्ठित शोध पत्रिका 'फिजिकल रिव्यू लेटर्स' (Physical Review Letters) में छपी एक स्टडी ने समय के एक ऐसे रूप का खुलासा किया है, जिसे 'समय का क्वांटम सुपरपोजिशन' (Quantum Superposition of Time) कहा जा रहा है। जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी (Kyushu University) के नेतृत्व में अमेरिका, कनाडा और स्वीडन के प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक पेश की है, जो बेहद महीन स्तर पर समय के एक साथ दो अलग-अलग रास्तों पर बहने के रहस्य को माप सकती है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि यह खोज क्या है और क्यों यह भौतिक विज्ञान का नक्शा बदल सकती है।

End of Feed