क्या धरती पर जीवन अंतरिक्ष से आया? छत फाड़कर गिरे उल्कापिंड से वैज्ञानिकों को मिले सबसे पुराने सबूत

न्यू जर्सी में एक घर की छत से टकराए दुर्लभ उल्कापिंड में वैज्ञानिकों को प्राचीन खारा पानी, कार्बनिक यौगिक और अमीनो एसिड मिले हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह खोज बताती है कि कैसे क्षुद्रग्रहों ने शुरुआती धरती पर जीवन के बीज पहुंचाए।

कल्पना कीजिए कि आप अपने घर में आराम कर रहे हों और अचानक छत फाड़ते हुए एक जलती हुई चट्टान आपके बेडरूम में आ गिरे। 16 जुलाई 2024 को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित हिल्सबोरो में एक मकान मालिक के साथ ठीक यही हुआ। लेकिन यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि ब्रह्मांड द्वारा भेजा गया एक 'स्पेस पार्सल' था। मशहूर खगोलशास्त्री कार्ल सेगन और जिल टार्टर द्वारा स्थापित SETI इंस्टीट्यूट और NASA के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने जब इस उल्कापिंड की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। प्रसिद्ध शोध पत्रिका 'साइंस एडवांसेज' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस 1 किलोग्राम वजनी उल्कापिंड के भीतर प्राचीन खारे पानी के अवशेष, कार्बनिक कंपाउंड्स और अमीनो एसिड सुरक्षित पाए गए हैं, यानी वही बुनियादी 'केमिकल ब्लॉक' जिनसे मिलकर पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत हुई थी।

new jersey meteorite life origins clue

उल्कापिंड ने कैसे खोला धरती पर जीवन की शुरुआत का राज

51,000 किमी/घंटे की रफ्तार से गिरा था उल्कापिंड

यह घटना 16 जुलाई 2024 की है। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के 60 से अधिक लोगों ने आसमान में एक चमकदार रोशनी देखी। एक चट्टान करीब 51,500 किलोमीटर प्रति घंटे की भयानक रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में घुसी। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ठीक दक्षिण से गुजरते समय इसने हवा में 'सोनिक बूम' पैदा की, जिससे लोगों ने झटके महसूस किए। वायुमंडल के घर्षण से टूटकर इसका एक टुकड़ा न्यू जर्सी के हिल्सबोरो में एक घर की छत को फाड़ता हुआ बेडरूम में गिरा। मकान मालिक ने समझदारी दिखाते हुए डिस्पोजेबल ग्लव्स पहने, एल्यूमीनियम फॉयल में इसे लपेटा और कांच के जार में बंद कर दिया, जिससे यह बाहरी वातावरण के प्रदूषण से बच गया।

End of Feed