Nobel Economic Prize : जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को अर्थशास्त्र का नोबेल; पढ़ें तीनों को क्यों मिला ये इनाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2025, 04:09 PM IST

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस साल यह सम्मान जोएल मोक्यर, फिलिप एगिओं और पीटर हाउइट को दिया गया है। जोएल मोक्यर को प्रौद्योगिकीगत प्रगति के जरिए सतत आर्थिक विकास की शर्तों की पहचान करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 'नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए' दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।

noble economic

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। (फोटो सोर्स: Nobel Prize)

प्रौद्योगिकीय प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए जोएल मोक्यर को पुरस्कार दिया गया है। क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए फिलिप एगोन और पीटर होविट को नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

End of Feed