Starburst Galaxy: कितनी तेजी से तारे बना रही 'स्टारबर्स्ट' गैलेक्सी? NASA की तस्वीर में छिपा है जवाब

Starburst Galaxy: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्टारबर्स्ट गैलेक्सी की एक अद्भुत तस्वीर को अंतरिक्ष प्रेमियों के सामने रखा। इस तस्वीर में लाल बादलों से घिरे हुए विशाल तारा समूह दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से हर एक में मिलियन तारे मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ हल्के हरे रंग के तारे भी दिखाई दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंत्रमुग्ध कर रही नासा की यह अद्भुत तस्वीर।
  • स्टारबर्स्ट गैलेक्सी में तेजी से होता है तारों का निर्माण।
  • ब्रह्मांडीय दूरी महज 11 मिलियन प्रकाश वर्ष है।

Starburst Galaxy: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हबल स्पेस टेलीस्कोप और अन्य की मदद से ब्रह्मांड के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। साथ ही विज्ञानियों के भीतर ब्रह्मांड के विस्तार को समझने की क्षमता का भी विस्तार हुआ है। हाल ही में नासा ने स्टारबर्स्ट गैलेक्सी की एक अद्भुत तस्वीर साझा की। यह तस्वीर इतनी ज्यादा अद्भुत है कि अंतरिक्ष प्रेमी इसे निहारते ही रह जाएंगे।

Starburst_Galaxy

स्टारबर्स्ट गैलेक्सी (फोटो साभार: NASAHubble)

अब आप लोगों के ज़हन में जरूर एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये स्टारबर्स्ट गैलेक्सी क्या है? ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह एक ऐसी गैलेक्सी है, जहां पर बेहद तीव्र गति के साथ तारों का निर्माण होता है और यह ज्यादा दूर भी नहीं है।

End of Feed