NASA Webb Image: सबसे युवा तारों का घर? 1,300 प्रकाश वर्ष पहली बार कैप्चर हुआ अनोखा नजारा

NASA Webb Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिखाई देने वाला नजारा नासा वेब ने पहली बार कैप्चर किया है। इससे पहले ऐसा अद्भुत संगम देखने को नहीं मिला। तस्वीर में एक युवा तारा निर्माण क्षेत्र गैस और धूल की नारंगी, लाल और नीली परतों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर के केंद्र में नीले और सफेद रंग के हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।

NASA Webb Image: क्या आप लोगों ने सुदूर अंतरिक्ष (Deep Space) में मौजूद अनोखे तारों को क्रमबद्ध तरीके से एलाइंड यानी एक कतार में देखा है? अगर नहीं देखा तो कोई बात नहीं, क्योंकि हम सुदूर अंतरिक्ष की रोजाना मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें आपके सामने लाते हैं। आज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिखाई देने वाला नजारा नासा वेब (NASAWebb) ने पहली बार कैप्चर किया है। इससे पहले ऐसा अद्भुत संगम देखने को नहीं मिला।

Serpens Nebula

सर्पेंस नेबुला (फोटो साभार: NASA)

नासा की तस्वीर को ध्यान से देखिये इसमें ऊपर की बाईं ओर चमकीली लाल गुच्छेदार धारियां एक ही दिशा में समान डिग्री पर झुकी हुई दिखाई देंगी। दरअसल, यह एक ही कतार में प्रोटोस्टेलर आउटफ्लो या नवजात तारों से गैस जेट को दर्शाते हैं।

End of Feed