नॉलेज

दूर अंतरिक्ष में ये किसका 'बर्गर' है? नासा ने सोशल मीडिया पर शेयर की चमचमाती तस्वीर

NASA: अंतरिक्ष में गोमेज हैमबर्गर का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यह लगभग 6,500 प्रकाश वर्ष दूर धनु (Sagittarius) में स्थित है। अंतरिक्ष के इस अद्भुत नजारे की खोज चिली में सेरो टोलोलो अंतर-अमेरिकी के खगोलशास्त्री आर्टुरो गोमेज ने की। दरअसल, यह नजारा सूर्य के जैसे एक तारे के मरने की वजह से अंतरिक्ष में दिखाई दिया।

Image

गोमेज हैमबर्गर (फोटो: NASAHubble)

NASA: अंतरिक्ष की घटनाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी नासा ने एक अद्भुत तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर को देख आपको बर्गर याद आएगा। जी हां, वही बर्गर जिसे आप चाव के साथ खाते हैं, लेकिन ऐसा क्या है इस तस्वीर में, जो बर्गर याद आ रहा है तो आप ध्यान से एक बार तस्वीर को देख लीजिए।

अंतरिक्ष में कैसे दिखा यह नजारा?

बकौल नासा, सूर्य के जैसे एक तारे के मरने की वजह से अंतरिक्ष में यह नजारा दिखाई दिया। विशाल आकाशीय हैमबर्गर 'धूल' (Dust) और रोशनी (Light) से मिलकर बना है। इस ब्रम्हांडीय वस्तु (Cosmic Object) का नाम गोमेज हैमबर्गर (Gomez's Hamburger) है। जिसका 'बन्स' धूल से परावर्तित प्रकाश है, जबकि 'पैटी', बीच में दिखाई देने वाली, धूल की काली पट्टी है और यह मरते हुए तारे को छिपा रही है।

किसके की गोमेज हैमबर्गर की खोज?

अंतरिक्ष के इस अद्भुत नजारे की खोज चिली में सेरो टोलोलो अंतर-अमेरिकी वेधशाला (Cerro Tololo Inter-American Observatory) के खगोलशास्त्री आर्टुरो गोमेज (Arturo Gomez) ने की। यह लगभग 6,500 प्रकाश वर्ष दूर धनु (Sagittarius) में स्थित है।

NASA Hamburger

गोमेज हैमबर्गर (फोटो: NASAHubble)

इस तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो धूल की एक काली डिस्क के दोनों ओर ब्रह्मांडीय पदार्थ के दो चमकते हुए सफ़ेद लोब रोशनी फैला रहे हैं। साथ ही अंतरिक्ष की इस तस्वीर में कई सितारें दिखाई दे रहे हैं।

नासा हबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अंतरराष्ट्रीय हैमबर्गर दिवस के मौके पर यह तस्वीर शेयर की। दरअसल, हैमबर्गर में अमेरिका में सबसे ज्यादा मशहूर खाद्य पर्दाथों में से एक है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में एक अनुमान के मुताबिक, सालाना 50 अरब बर्गर खाए जाते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article