नॉलेज

पृथ्वी की ओर बढ़ने वाले इन 4 एस्टेरॉयड को कितना जानते हैं आप? क्या हो सकती है टक्कर

Asteroid Hitting Earth: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेपीएल लेबोरिटी पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं को ट्रैक करती है। हाल ही में चार एस्टेरॉयड्स के अलर्ट जारी किए गए हैं जिनका आकार एक बस से लेकर विशालकाय विमान जितना है। हालांकि, इन एस्टेरॉयड्स को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आए दिन पृथ्वी के करीब से एस्ट्रेरॉयड गुजरते रहते हैं।

Image

एस्टेरॉयड अलर्ट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रही आसमानी आफत।
  • विज्ञानियों ने चार एस्टेरॉयड्स का जारी किया अलर्ट।
  • आसमानी आफत को क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है।

Asteroid Hitting Earth: पृथ्वी की ओर चार छोटे से लेकर विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेपीएल विज्ञानियों ने आगामी एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। चारों एस्टेरॉयड आकार में एक-दूसरे से काफी अलग हैं। हालांकि, विज्ञानियों ने इन पर अपनी पैनी निगाहें बनाई हुई हैं और टीम संभावित खतरों का आकलन कर रही है।

आसमानी आफत

पृथ्वी के पास से आए दिन एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं। इस बार एक बस से लेकर विशालकाय विमान जितने आकार वाले एस्टेरॉयड ने डराना शुरू कर दिया है। हालांकि, आप लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विज्ञानी लगातार एस्टेरॉयड की निगरानी कर रहे हैं। इस बार 2024 QE2 एस्टेरॉयड, 2024 RB एस्टेरॉयड, 2024 QU एस्टेरॉयड और 2024 RF एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी हुआ है।

छोटे आकार वाले एस्टेरॉयड

पृथ्वी के करीबी बिंदु से कुछ ही दिनों में गुजरने वाले छोटे आकार के एस्टेरॉयड में 2024 RB एस्टेरॉयड, 2024 QE2 एस्टेरॉयड और 2024 RF एस्टेरॉयड शामिल हैं। 2024 RB एस्टेरॉयड का आकार एक मकान जितना है और उसका व्यास 35 फीट है। 2024 RB एस्टेरॉयड पृथ्वी से 7.3 मिलियन मील की दूरी से, जबकि 36 फीट व्यास वाला 2024 QE2 एस्टेरॉयड 4.6 मिलियन मील की दूरी से 4 सितंबर को गुजरेंगे।

Asteroid 2024 OC

एस्टेरॉयड अलर्ट

इसके अलावा 2024 RF एस्टेरॉयड का आकार एक घर जितना है और इसका व्यास 50 फीट बताया जा रहा है। 6 सितंबर को 2024 RF एस्टेरॉयड पृथ्वी से अपने सबसे करीबी बिंदु 2.9 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।

2024 QU एस्टेरॉयड

इन चारों एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा 2024 QU का आकार एक विशालकाय विमान जितना है, जिसका व्यास लगभग 120 फीट है। यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, यह पृथ्वी से टकराएगा नहीं, बल्कि आज ही (4 सितंबर) को 2.8 मिलियन मील की दूरी से गुजर जाएगा।

Asteroid_Hitting_Alert

एस्टेरॉयड अलर्ट

क्या है एस्टेरॉयड?

एस्टेरॉयड, जिन्हें क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, एक प्रकार की आसमानी आफत है। सौरमंडल में अन्य ग्रह की तरह एस्टेरॉयड भी सूर्य के चारों ओर घूमते हैं, लेकिन एस्टेरॉयड आकार में ग्रहों से छोटे और उल्कापिंडों से बड़े होते हैं। माना जाता है कि एस्टेरॉयड का निर्माण हमारे सौरमंडल के शुरुआती चरणों में तकरीबन 4.6 अरब साल पहले हुआ होगा। हालांकि, ज्यादातर एस्टेरॉयड खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन उन्हें संभावित तौर पर खतरनाक माना जाता है और संभावित खतरों का आकलन किया जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें