अंतरिक्ष से दिखी पृथ्वी की अद्भुत सुंदरता; NASA ने शेयर किया मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा; देखें तस्वीरें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की कैप्चर की गईं तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीरों को आर्टेमिस-II मिशन के कमांडर रीड वाइज़मैन ने कैप्चर किया है।

Artemis II Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का आर्टेमिस-II मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंदा मामा की ओर बढ़ चला है। इस दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने नीली चमचमाती पृथ्वी की मनमोहक तस्वीरें कैप्चर कीं।

Artemis II

नासा ने शेयर की पृथ्वी की मनमोहक तस्वीर (फोटो साभार: NASA)

मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा

नासा ने शुक्रवार को मिशन शुरू होने के करीब डेढ़ दिन बाद अंतरिक्ष से पहली तस्वीर भेजी, जिसे मिशन कमांडर रीड वाइज़मैन (Reid Wiseman) ने कैप्चर किया। तस्वीर में कैप्सूल की खिड़की से पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में चमचमाती हुई पृथ्वी नजर आ रही है, जिसमें नीले महासागर और उनके ऊपर फैले सफेद बादलों की परत साफ देखी जा सकती है।

End of Feed