22 करोड़ KM दूर मिले रहस्यमयी गड्ढों ने चौंकाया, आखिर कहां से आए? 14 सालों से रहस्यों से पर्दा उठा रहा क्यूरियोसिटी

Red Planet Secrets: नासा का क्यूरियोसिटी रोवर पिछले 14 सालों से बिन थके खोजबीन कर रहा है। इस दौरान, क्यूरियोसिटी रोवर ने गेल क्रेटर के अनोखे खनिजों, अतरंगी पत्थरों, लाल दोपहर और नीले सूर्यास्त को देखा, लेकिन एक रहस्यमयी तस्वीर भी कैप्चर की जिसका अध्ययन किया जा रहा है।

Red Planet Secrets: अनंत ब्रह्मांड में खगोलविदों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी सोलर सिस्टम में मौजूद मंगल ग्रह पर रहती है और उसको लेकर कई स्पेस प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं और भविष्य में बेस बनाने का भी प्लान तैयार हो रहा है। इस बीच, मंगल से एक रहस्यमयी तस्वीर सामने आई है, लेकिन यह कोई पहली दफा नहीं है जब 22 करोड़ किलोमीटर दूर से कोई तस्वीर पृथ्वी पर आई हो। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के रोवर लगातार रेड प्लैनेट का मुआयना कर रहे हैं।

NASA Mars Curiosity Rover

मंगल ग्रह पर मिले रहस्यमयी गड्ढों (फोटो साभार: NASA)

बिना थके खोजबीन कर रहा क्यूरियोसिटी

नासा का क्यूरियोसिटी रोवर पिछले 14 सालों से बिन थके खोजबीन कर रहा है। इस दौरान, क्यूरियोसिटी रोवर ने गेल क्रेटर के अनोखे खनिजों, अतरंगी पत्थरों, लाल दोपहर और नीले सूर्यास्त को देखा। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि रोवर ने मंगल के दो चंद्रमाओं से लगने वाला सूर्य ग्रहण भी देखा है।

End of Feed