नॉलेज

पैडल मार हवा में भर सकते हैं उड़ान, जापानी छात्रों का ये आविष्कार हैरान कर देगा

Flying Cycle: दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक जापान के छात्रों ने सपनों की उड़ान भरकर सभी को चौंका दिया। मानव चालित उड़ान भरने वाली साइकिल को जापानी छात्रों ने 2019 में बनाया था और उसी साल पहली बार उड़ान भी भरी। फ्लाइंग साइकिल को जापान के ओसाका पब्लिक विश्वविद्यालय के सकाई विंडमिल एसोसिएशन के एक सक्रिय सदस्य फुशा साकाई ने बनाया था।

Image

फ्लाइंग साइकिल

Photo : Twitter

Flying Cycle: दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक जापान के छात्रों ने सपनों की उड़ान भरकर सभी को चौंका दिया। छात्रों के अनोखे आविष्कार को देख हर कोई उनकी खूब वाहवाही कर रहा है। दरअसल, छात्रों ने एक अनोखी 'फ्लाइंग साइकिल' का आविष्कार किया है। यह साइकिल विमान की तरह उड़ान भरती है। हालांकि, इसमें ईंधन नहीं लगता है, बल्कि नाम से ही स्पष्ट हो गया कि फ्लाइंग साइकिल पैडल मारने पर हवा में करतब दिखाता है।

छात्रों ने कब भरी थी सपनों की उड़ान?

मानव चालित उड़ान भरने वाली साइकिल को जापानी छात्रों ने 2019 में बनाया था और उसी साल पहली बार उड़ान भी भरी। फ्लाइंग साइकिल को जापान के ओसाका पब्लिक विश्वविद्यालय के सकाई विंडमिल एसोसिएशन के एक सक्रिय सदस्य फुशा साकाई ने बनाया था। इस फ्लाइंग साइकिल को त्सुरुगी (Tsurugi) नाम दिया गया था।

Flying Cycle

फ्लाइंग साइकिल

फ्लाइंग साइकिल ने भरी उड़ान

सकाई विंडमिल एसोसिएशन के सदस्यों ने नान्की शिराहामा एयरपोर्ट के एक बंद रनवे पर फ्लाइंग साइकिल का परीक्षण किया। उड़ान परीक्षण का वीडियो Youtube पर शेयर किया गया था। तेजी से बदलते हुए इस दौर में साइकिलें विकसित होती जा रही है। सड़क पर चलने वाली साइकिल अब हवा में रफ्तार भर रही है।

फ्लाइंग साइकिल का वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकेंगे कि पायलट साइकिल के पैडल चला रहा है और फ्लाइंग साइकिल का पंखा तेजी से घूमने लगता है और फिर साइकिल हवा में ऊपर-नीचे हो रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें