Westerlund 1 Star Cluster: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से एक सुपर स्टार क्लस्टर को कैप्चर किया। अगर आप इस क्लस्टर में रह रहे होते तो सैकड़ों ऐसे सितारों से भरा जगमग आसमान देखते, जिनके तमाम तारे पूर्णिमा की तरह चमकदार होते।
अब हर साल हमारी आकाशगंगा में महज कुछ ही तारे बनते हैं, लेकिन अतीत में स्थिति इससे काफी अलग थी। ऐसा माना जाता है कि तारों का निर्माण लगभग 10 अरब साल पहले अपने चरम पर था। उस वक्त मिल्की-वे में हर साल दर्जनों या सैकड़ों बनते थे, लेकिन लगातार इसमें गिरावट आ रहा है।
कहां है वेस्टरलंड 1 स्टार क्लस्टर?
वेस्टरलंड 1 ( Westerlund 1) अपनी तरह का सबसे नजदीकी स्टार क्लस्टर है। इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 12,000 प्रकाश वर्ष दूर दक्षिणी तारामंडल आरा में स्थित है। इसकी खोज 1961 में वेंग्ट वेस्टरलंड नामक खगोलशास्त्री ने की थी। वेस्टरलंड 1 मिल्की वे सुपर स्टार क्लक्टर में सबसे बड़ा क्षेत्र है जिसका द्रव्यमान 50 हजार से एक लाख सौर द्रव्यमान जितना है और इसकी आयु 35 लाख से 50 लाख साल है।
वेस्टरलंड 1 अभी भी एक खुला क्लस्टर है, लेकिन कभी भी गोलाकार क्लस्टर में तब्दील हो सकता है। सुपर स्टार क्लस्टर सबसे चरम वातावरणों में से एक है जिसमें तारे और ग्रहों का निर्माण होता है। चूंकि हमारी आकाशगंगा अपने तारा निर्माण के चरम से आगे निकल चुकी है और तारे अपेक्षाकृत कम समय तक जीवित रहते हैं, इसलिए इनमें से महज कुछ समूह ही अभी भी मौजूद हैं, जिनसे हमें अतीत के सुराग मिलते हैं।
बकौल नासा, वेस्टरलंड 1 में विकसित और विशाल तारों की एक बड़ी, घनी और विविधताओं से भरी हुई आबादी है। इसमें इतने ज्यादा विशाल तारे हैं कि 400 सालों से भी कम समय में 1500 से अधिक सुपरनोवा विस्फोट होंगे।
