Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन पर ISRO को बड़ी सफलता, दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

Gaganyaan Mission Test: गगनयान मिशन के लिए इसरो ने आज दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट किया, जो सफल रहा है। गगनयान मिशन अगले साल के लिए निर्धारित है।

Gaganyaan Mission Test: इसरो ने गगनयान मिशन के एक और पड़ाव को पार कर लिया है। गगनयान मिशन का दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट सफल रहा है। यह परीक्षण Satish Dhawan Space Centre में किया गया, जहां वैज्ञानिकों ने क्रू मॉड्यूल की रिकवरी प्रणाली को परखा। यह टेस्ट इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके।

integrated air drop test for Gaganyaan mission

गगनयान मिशन के लिए ISRO ने दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट किया (फाइल फोटो- ISRO)

पैराशूट तथा लैंडिंग सिस्टम की क्षमता का आकलन

इस एयर ड्रॉप टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को एक निश्चित ऊंचाई से गिराया गया और उसके पैराशूट तथा लैंडिंग सिस्टम की क्षमता का आकलन किया गया। इस टेस्ट की सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को बधाई देते हुए कहा- "Gaganyaan के लिए दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए ISRO को बधाई। Gaganyaan भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान है, जो अगले साल के लिए निर्धारित है। दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह Gaganyaan मिशन की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

End of Feed