ISRO की अंतरिक्ष में नई छलांग, आज रात 11:51 बजे लॉन्च होगा भारत का अपना GPS 'NVS-03', नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

'NVS-03 को 'नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन' सैटेलाइट समूह को मजबूत करने और नेविगेशन सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार रात अपने जीएसएलवी-एफ18 / एनवीएस-03 (GSLV-F18/ NVS-03) मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। यह लॉन्च रात 11 बजकर 51 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लॉन्च शेड्यूल की घोषणा करते हुए कहा, 'लॉन्च डे! जीएसएलवी-एफ18 / एनवीएस-03 मिशन 30 अक्टूबर को रात 11:51 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च के लिए निर्धारित है।'

ISRO LAUNCH

ISRO की अंतरिक्ष में नई छलांग, लॉन्च होगा भारत का अपना GPS 'NVS-03'

यह मिशन भारत की दूसरी पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज के तीसरे उपग्रह एनवीएस-03 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में स्थापित करेगा। लॉन्च अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड (SLP) से किया जाएगा। इसरो के अनुसार, जीएसएलवी-एफ18 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 20वीं उड़ान होगी।

End of Feed