नॉलेज

Tucana Dwarf Galaxy: क्या पड़ोसी गैलेक्सी में हैं ब्रह्मांड के शुरुआती निशान? खगोलविद कर रहे खोज

Tucana Dwarf Galaxy: अनंत ब्रह्मांड में असंख्य आकाशगंगाएं मौजूद हैं, लेकिन हमारी आकाशगंगाओं में से एक टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी फीके और पुराने तारों का घर है। जिसकी मदद से खगोलविद प्रारंभिक ब्रह्मांड के रहस्यों को लगातार उजागर करने में जुटे हुए हैं। टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी एक बौनी गोलाकार आकाशगंगा है, जिसका अर्थ है कि वह आकार में बेहद छोटी है।

Image

टुकाना ड्वार्फ गैलेस्की (फोटो साभार: NASA)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद पुरानी है टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी।
  • टुकाना ड्वार्फ एक बौनी आकाशगंगा है।
  • फीके और पुराने तारों का घर है यह आकाशगंगा।

Tucana Dwarf Galaxy: हमारी अपनी मिल्की-वे (Milky Way) की पड़ोसी आकाशगंगाओं में से एक टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी एक बौनी आकाशगंगा है और ऐसा माना जाता है कि यह आकाशगंगा के निर्माण के नए रहस्यों का खुलासा कर सकता है।

कहां स्थित है टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी?

टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी पृथ्वी से लगभग 3 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर टुकाना तारामंडल में स्थित है। यह स्थानीय आकाशगंगा समूह के सबसे दूरस्त इलाके में मौजूद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी पुराने तारों का घर है। जिसको लेकर शोधकर्ताओं का मानना है कि इसमें प्रारंभिक ब्रह्मांड के निशान हो सकते हैं।

बता दें कि टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी की खोज 1990 में हुई थी और तब से ही यह खगोलविदों के लिए अध्ययन का प्रमुख विषय बनी हुई है। इस गैलेक्सी का अध्ययन ब्रह्मांड की उत्पत्ति और विकास को समझने में मदद करता है।

तारों की चमक पड़ी फीकी

नासा ने हाल ही में टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी की एक मनमोहक तस्वीर जारी की जिनमें अंतरिक्ष प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टुकाना ड्वार्फ गैलेक्सी के इस नजारे को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर किया, जिसमें तारे बेहद चमकीले नजर आ रहे हैं, जबकि वास्तव में इन तारों की चमक बढ़ती उम्र की वजह से फीकी पड़ चुकी है।

खगोलविद इस प्रकार की आकाशगंगा को बौनी गोलाकार आकाशगंगा कहते हैं, जिसका अर्थ है कि यह आकार में बहुत छोटी और कम चमक वाली है। हालांकि, यह अन्य बौनी गोलाकार आकाशगंगाओं की तुलना में भी कम चमकदार और बेहद छोटी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article