बेरिल क्या अभी और तूफान आने हैं बाकी; जान लीजिए पृथ्वी के गर्म होने पर तूफानों में कैसे होंगे बदलाव

Hurricane Beryl: बेरिल तूफान एक जुलाई को ग्रेनेडाइन द्वीप पर टकराने के बाद श्रेणी पांच में तब्दील हो गया। इस साल अभी ऐसे और भी तूफान आने बाकी हैं। इसको लेकर एक स्टडी सामने आई है जिसमें हैरान कर देने वाले दावे किए गए हैं। बता दें कि उत्तरी अटलांटिक में नवंबर के अंततक 17 से 25 नामित तूफान, आठ से 13 तूफान और चार से सात प्रमुख तूफान देखने को मिल सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले हो गई थी बेरिल तूफान की भविष्यवाणी।
  • जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन के कारण तेजी से गर्म हो रही दुनिया।
  • समुद्र की गर्मी एक जुलाई को सितंबर के औसत के करीब थी।

Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने एक जुलाई को जब ग्रेनेडाइन द्वीप पर टकराया तो इसकी 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने श्रेणी 5 के तूफान में तब्दील कर दिया। इस तूफान की भविष्यवाणी काफी पहले ही हो गई थी। हालांकि, जिस गति से बेरिल तूफान ने रफ्तार पकड़ी उसने विज्ञानियों को आश्चर्यचकित कर दिया।

Beryl Cyclone

बेरिल तूफान

बेरिल तूफान महज 24 घंटों में 70 मील प्रति घंटे की औसत हवाओं के साथ उष्णकटिबंधीय-तूफान की ताकत से 130 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ प्रमुख तूफान की स्थिति में पहुंच गया।

End of Feed