नॉलेज

पृथ्वी के अब एक नहीं, बल्कि होंगे दो चंद्रमा! क्या भारत में देगा दिखाई? वैज्ञानिकों की इस थ्योरी ने सभी को चौंकाया

Earth's Moon: पृथ्वी के चंद्रमा को जल्द ही एक अन्य मिनी मून मिलने वाला है, लेकिन मिनी मून हमेशा चंद्रमा के साथ नहीं होगा, बल्कि कुछ वक्त बाद यह गायब हो जाएगा। दरअसल, 53 दिनों तक मिनी मून पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और उसके बाद वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर चला जाएगा।

Image

पृथ्वी को मिलने वाला है दूसरा मिनी मून

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी को मिलेगा अस्थायी मिनी मून।
  • पृथ्वी की कक्षा में दिखेगा मिनी मून।
  • मिनी मून का व्यास लगभग 10 मीटर है।

Earth's Moon: हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह के पास कुल 293 चंद्रमा हैं। इससे यह तो साफ है कि कई ऐसे ग्रह हैं जिनके पास खुद के अनेकों चंद्रमा हैं और इस लिस्ट में शनि ग्रह सबसे ऊपर है, लेकिन हमारी धरती के पास महज एक ही चंद्रमा है और जिन्हें हम रात में निहारते रहते हैं, पर विज्ञानियों ने एक ऐसा दावा किया जिससे सभी का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल, विज्ञानियों का कहना है कि धरती को एक अस्थायी मिनी मून मिलने वाला है। हालांकि, यह चंद्रमा कुछ वक्त बाद गायब हो जाएगा।

क्या है असल मामला?

पृथ्वी को मिनी मून मिलने के साथ ही कुछ समय के लिए हमारे पास दो चंद्रमा होंगे। दरअसल, यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो कभी-कभार ही घटित होती है। बता दें कि आसमान में दिखाई देने वाले चंदा मामा की तरह हमें दूसरा चंद्रमा नहीं होगा, बल्कि यह मिनी चंद्रमा बनाने वाला एक छोटा एस्टेरॉयड है, जिसे पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण जकड़ लेगा। इस एस्टेरॉयड का विज्ञानी नाम 2024 PT5 है।

क्या 2024 PT5 एस्टेरॉयड की कहानी?

विज्ञानियों ने 2024 PT5 नामक एस्टेरॉयड की खोज 7 अगस्त, 2024 को ATLUS की मदद से की। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के रिसर्च पेपर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 PT5 एस्टेरॉयड बहुत बड़ा एस्टेरॉयड नहीं है। 10 मीटर व्यास वाला एस्टेरॉयड 29 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से खुद को छुड़ाकर आगे बढ़ जाएगा। विज्ञानियों का कहना है कि दो माह की अवधि में 2024 PT5 एस्टेरॉयड पृथ्वी का एक चक्कर नहीं लगा पाएगा और 25 नवंबर 2024 को वापस सूर्य की परिक्रमा करना शुरू कर देगा।

Moon

मून

क्या आसमान में दिखेगा मिनी मून?

2024 PT5 एस्टेरॉयड खुले आसमान में नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। इसका व्यास महज 10 मीटर है। इस वजह से 2024 PT5 एस्टेरॉयड न तो नग्न आंखों से और ना ही छोटे टेलीस्कोप से बढ़िया दिखेगा। इसे अत्याधुनिक ऑब्जर्वेटरी की मदद से ही देखा जा सकेगा, लेकिन मिनी मून विज्ञानियों के लिए अर्थ ऑब्जेक्ट की स्टडी के लिहाज से काफी मददगार साबित हो सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article