China Space Mission: चीन का 'शेंझोउ 23' मिशन लॉन्च; एक साल अंतरिक्ष में रहेगा एस्ट्रोनॉट, जानें 365 दिनों में क्या करेगा ये वैज्ञानिक

China Space Mission News: चीन ने रविवार रात 'शेंझोउ 23' अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन का एक अंतरिक्ष यात्री पूरे एक साल तक 'तियांगोंग' स्पेस स्टेशन पर रहेगा। आइए जानते हैं ये स्पेस में क्या करने वाला है।

Space News: अंतरिक्ष की दुनिया में अपना दबदबा कायम करने के लिए चीन ने रविवार रात एक और बड़ा दांव खेला है। चीन ने अपने 'तियांगोंग' (Tiangong) स्पेस स्टेशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 'शेंझोउ 23'(Shenzhou 23) अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। यह लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब चीन साल 2030 तक चंद्रमा पर अपने पहले मानव मिशन को भेजने की तैयारियों में जुटा है। इस मिशन की कमान कमांडर झू यांगझू (Zhu Yangzhu) के हाथों में है, जबकि उनके साथ झांग झियुआन (Zhang Zhiyuan) और हांगकांग की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री लाई का-यिंग (Lai Ka-ying) शामिल हैं। कंप्यूटर फॉरेंसिक में डॉक्टरेट की डिग्री रखने वाली लाई, हांगकांग से अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली पहली नागरिक बनी हैं।

China launched Shenzhou 23 space news what astronaut will do in one year

एक साल तक स्पेस स्टेशन में रहेगा एक एस्ट्रोनॉट (स्क्रीनग्रैब: AP)

एक साल अंतरिक्ष में रहकर क्या करेगा एस्ट्रोनॉट?

शेंझोउ 23 मिशन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक को विशेष रूप से स्पेस स्टेशन पर पूरे एक साल तक रुकने के लिए शेड्यूल किया गया है। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस एक साल के लंबे प्रवास के पीछे चीन का महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उद्देश्य है। आइए जानते हैं।

End of Feed