नॉलेज

Aaj Ka Itihaas: भाजपा का 45वां स्थापना दिवस आज, जानिए देश-दुनिया और क्या कुछ है खास

Aaj Ka Itihaas: देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। पार्टी ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी

Image

भाजपा

Aaj Ka Itihaas: देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी और पार्टी ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन 2014 में पहली बार भाजपा ने बहुमत की सरकार बनाई और अब तक पार्टी का यह सफर जारी है।

देश-दुनिया में छह अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।

1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।

1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।

1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।

1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।

2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा।

2024: अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए कजाखस्तान पहुंचे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article