देश

'भाजपा के सुशासन एजेंडे को देख रहे लोग', BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी बोले- पार्टी की रीढ़ हैं हमारे कार्यकर्ता

BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं।

Image

पीएम मोदी

Photo : Twitter

BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी झलकता है।

क्या कुछ बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों।"

उन्होंने कहा कि लहमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है।

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस

भाजपा की स्थापना 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं ने थी। जनसंघ ने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ विलय करके जनता पार्टी का गठन किया था। भाजपा ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन 2014 में पहली बार भाजपा ने बहुमत की सरकार बनाई और अब तक पार्टी का यह सफर जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article