4,06,771 KM दूरी...दुनिया ने देखा अद्भुत नजारा! चांद को चूमता निकला Artemis-2; टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड

अंतरिक्ष की दुनिया से ऐतिहासिक और रोमांचित करने वाली तस्वीरों ने नई उम्मीद जगाई है। NASA के आर्टेमिस-2 (Artemis II) मिशन ने एक बार फिर इंसानों की चांद तक पहुंच को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इस मिशन से जुड़ा एक शानदार वीडियो Elon Musk ने साझा किया, जिसमें Orion spacecraft चंद्रमा की सतह के बेहद करीब से गुजरता नजर आता है। इन दृश्यों ने आधी सदी पहले के अपोलो मिशनों की यादें ताजा कर दी हैं।

Artemis II : अंतरिक्ष से एक ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिसने पूरी दुनिया के विज्ञान प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। हालिया के दिनों में एलन मस्क ने नासा के आर्टेमिस-2 (Artemis-2) अंतरिक्ष यान का एक बेहद खास वीडियो साझा किया है, जिसमें ओरियन कैप्सूल चांद की सतह के बिल्कुल करीब से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में चांद की सतह बेहद स्पष्ट और विस्तृत दिख रही है। इन तस्वीरों ने उन यादों को ताजा कर दिया है जब आधी सदी पहले इंसान पहली बार चांद के इतने करीब पहुंचा था।

Artemis-2

आर्टेमिस-2 मिशन (फोटो-AI)

इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब पूरी दुनिया की सांसें थम गईं। जब ओरियन कैप्सूल चांद के 'डार्क साइड' (वह हिस्सा जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता) के पीछे पहुंचा, तो नासा के 'डीप स्पेस नेटवर्क' से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। यह 40 मिनट का ब्लैकआउट मिशन का एक रूटीन लेकिन सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था। जैसे ही यान चांद के पिछले हिस्से से बाहर निकला और सिग्नल वापस आए, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मशहूर उद्यमी मारियो नॉफल ने इस पल पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि इंसान का फिर से चांद की कक्षा में होना किसी सपने जैसा है।

End of Feed