नॉलेज

Alaska: अलास्का, US का ऐसा राज्य जिसकी समृद्धि देख पछताता है रूस और पीटने लगता है अपना सिर!

Story of Alaska: अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य अलास्का कभी रूस का हुआ करता था। जी, हां रूस का, लेकिन रूसी साम्राज्य ने अलास्का की असल कीमत नहीं पहचानी और उसे बर्फीली जगह समझते हुए अमेरिका को कौड़ियों के दाम पर बेच दिया। जिसके बाद अमेरिका की किस्मत ही बदल गई।

Image

अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य अलास्का

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अलास्का अमेरिका का 49वां राज्य है।
  • अलास्का में अमेरिका की तीसरी सबसे कम आबादी है।
  • 2023 की आंकड़ों के मुताबिक, अलास्का की जनसंख्या 7,33,406 है।

Story of Alaska: अलास्का क्षेत्रफल के हिसाब से अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है, जबकि आबादी के हिसाब अलास्का का नंबर 48वां है। अब आप लोगों को लग रहा होगा कि अलास्का के पास सबसे ज्यादा भूमि होने के बावजूद, वहां अमेरिका की तीसरी सबसे कम आबादी क्यों रहती है? आपके इस सवाल का जवाब वहां की भौगोलिक परिस्थितियों में छिपा हुआ है।

अलास्का का अधिकतर हिस्सा बर्फीले पहाड़ों, जंगलों और नदियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा अलास्का की धरती डोलती ही रहती है। यहां पर सालाना लगभग 5,000 भूकंप आते हैं। साल 1964 में तो 49वें अमेरिकी राज्य ने तबतक के दूसरे सबसे शक्तिशाली भूकंप का दंश सहा। ऐसा कहा जाता है कि 9.0 तीव्रता का भूकंप कई मिनट तक लोगों ने महसूस किया था और सड़कें नीचे धंस गईं।

अपना सिर पीटता है रूस

अमेरिकी राज्य कहलाने वाला अलास्का कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अमेरिका ने अलास्का को युद्ध में नहीं जीता था, बल्कि पैसे देकर एक बड़े भूभाग को अपना हिस्सा बना लिया था। जी, हां। 19वीं शताब्दी में रूस को अलास्का को मैनेट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उसे लगता था कि अलास्का में सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। ऐसे में भला इसको क्यों न बेच ही दिया जाए।

alaska

अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य अलास्का

अलास्का, जिसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर है, वो कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 30 मार्च, 1867 को अमेरिका ने रूसी साम्राज्य से अलास्का को 72 लाख डॉलर में खरीदा था और आज आलम यह है कि अलास्का अमूल्य है। इसे रूस के जार अलेक्जेंडर द्वितीय ने अमेरिका को बेचा था जिसके बाद 1868 में अमेरिका ने सिटका (Sitka) जाकर रूसियों का झंडा उतारकर अपना फहराया था।

तेल और खनिजों का भंडार

रूस ने जब अमेरिका को अलास्का बेच दिया तो वहां पर तेल, सोना और दूसरे खनियों के भंडार मिले। इसके अतिरिक्त पेट्रोलियम पदार्थ और नेचुरल गैस की भी भारी तादाद मौजूद है और अमेरिका ने ऑयल रिफाइनरी लगातार अलास्का को और भी ज्यादा समृद्ध बना दिया। रूस जिसे कचरा समझ रही थी, अमेरिका के हाथों आकर वह जहां बेशकीमती हो गई, जिसे देखकर रूस महज अपना माथा ही पीटता होगा।

alaska northen lights

अलास्का नॉर्थन लाइट्स शो

अलास्का की रोचक बातें:

  • अलास्का अमेरिका का 49वां राज्य है। इसके बाद एक और राज्य बना था।
  • अलास्का में अमेरिका की तीसरी सबसे कम आबादी है। 2023 की आंकड़ों के मुताबिक, अलास्का की जनसंख्या 7,33,406 है।
  • अलास्का को महज 72 लाख डॉलर में खरीदा गया था।
  • अलास्का के लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं और चरम मौसम में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
  • अलास्का उत्तरी गोलार्ध के नजदीक स्थित है और यहां पर नॉर्दर्न लाइट्स देखने को मिल सकती है।
  • अलास्का की खाड़ी में दो महासागरों का मिलन होता है, लेकिन उनका पानी आपस में नहीं मिलता।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें