Planetary Alignment: अगर आप आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं को देखने में रुचि रखते हैं तो आपको 3 जून को होने वाली प्लेनेटरी अलाइनमेंट को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि अगर आपने इस खगोलीय घटना को मिस किया तो दो-ढाई माह का इंतजार करना पड़ेगा। प्लेनेटरी अलाइनमेंट को 'परेड ऑफ द प्लानेट्स' भी कहा जाता है।
परेड ऑफ द प्लानेट्स
क्या है परेड ऑफ द प्लानेट्स?
परेड ऑफ द प्लानेट्स (Planetary Alignment) का मतलब है कि जब एक सीध में कई ग्रह दिखाई देते हैं। इस असामान्य घटना को आप भी देख सकते हैं। आगामी तीन जून को एक कतार में छह ग्रह दिखाई देंगे। इनमें बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब यह ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे। समय-समय पर ऐसी खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं।
परेड ऑफ द प्लानेट्स
कैसे देख सकेंगे एक कतार में आए सभी ग्रहों को?
प्लेनेटरी अलाइनमेंट या परेड ऑफ द प्लानेट्स को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, हर खगोलीय घटना को नंगी आंखों से देखा जाए यह जरूरी नहीं है, लेकिन प्लेनेटरी अलाइनमेंट को आप देख सकेंगे। शुरुआती चार ग्रह आपको आसमान में दिख जाएंगे। बस मौसम साफ हो, लेकिन सभी छह ग्रहों को देखने के लिए आपको दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत पड़ सकती है। यूं तो बुध ग्रह आसानी से आसमान में दिख जाएंगे, लेकिन आप टेलीस्कोप की मदद से और स्पष्ट नजारा देख पाएंगे।
परेड ऑफ द प्लानेट्स
एक कतार में फिर कब आएंगे ग्रह?
हमारे सौरमंडल (Solar System) के आठ में से दो या दो से ज्यादा ग्रह एक कतार में दिखाई दें तो आप समझ जाइयेगा कि यह प्लेनेटरी अलाइनमेंट हैं। ऐसे में अगर तीन जून को किसी कारणवश आप यह नजारा नहीं देख पाए तो परेशान नहीं होना, क्योंकि दो-ढाई माह के अंतराल के बाद आसमान में फिर अद्भुत नजारा दिखाई देगा। बता दें कि 28 अगस्त को आसमान में फिर ऐसी ही खगोलीय घटना होगी।
