नॉलेज

जब एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा और बन गई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी; जानें इतिहास

9 August History: दुनिया के इतिहास में 9 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। वहीं, 1776 में आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज' से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1945 में प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।
  • 1948 में कोरिया गणराज्य की स्थापना।
  • 1965 में तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

9 August History: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज' से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा।

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। करगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।

1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था।

2020: अफगानिस्तान में देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को निशाना बना कर बम विस्फोट।

2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article