नॉलेज

जब दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में हुए धमाके से पसरा था मातम, 17 ने गंवाई थी अपनी जान; जानें इतिहास

7 August History: दुनिया के इतिहास में 7 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज के दिन 2011 में राजधानी दिल्ली ने आतंकवाद का दंश झेला था। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर हुए सूटकेस विस्फोट में 17 लोगों की मौत हुई थी।

Image

दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में धमाका

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर हुआ था सूटकेट विस्फोट।
  • सूटकेट विस्फोट में 17 की मौत और 76 लोग हुए थे घायल।
  • 2019 में चंद्रयान-2 अभियान हुआ था असफल।

7 August History: दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर सात सितंबर, 2011 के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी। वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितंबर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

विज्ञानियों की मेहनत पर फिरा था पानी

सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने 2019 में अपने ‘चंद्रयान-2’ अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम’ को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई।

देश-दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।

1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।

1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।

1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्चबिशप बने।

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड का ख़िताब जीता।

2011 : दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।

2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।

2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ में लगे कैमरे द्वारा ली गईं अंतरिक्ष यान की पहली "सेल्फी" और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article