कब हुई थी ब्रिटिश राज के सूरज को डुबोने वाले आंदोलन की शुरुआत? जानिए आज की तारीख का इतिहास

8 August History: इतिहास में आठ अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज का दिन महात्मा गांधी के नाम दर्ज है। दरअसल, महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया था और उन्हीं में से एक की शुरुआत आठ अगस्त को हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1864 में जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
  • 1899 में मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
  • 1900 में बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

8 August History: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल, महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।

End of Feed