नॉलेज

गीत श्रीराम सेठी कब बने थे विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन? जानिए और क्यों खास है आज की तारीख

7 August History: इतिहास में सात अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन गीत श्रीराम सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। वहीं, 2018 में देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करुणानिधि का निधन हुआ था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1753 में ब्रिटेन म्यूजियम की हुई थी स्थापना।
  • 1941 में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का हुआ था निधन।
  • 1985 में गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

7 August History: भारत में बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है। गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। दोनों के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।

1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना।

1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।

1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फुट लंबी, 8 फुट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।

1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित।

1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1960 : अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस से आजादी मिली।

1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।

1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

2018 : देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करुणानिधि का निधन।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article