नॉलेज

प्रियंका चोपड़ा ने किस सवाल का जवाब देकर जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें

30 November History: दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा ने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का जीता खिताब।
  • प्रियंका का जवाब सुनकर हर कोई था अचंभित।

30 November History: तीस नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।

1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 :बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008 : मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

2020 : पाकिस्तान में बस-वैन के बीच जोरदार टक्कर, 13 लोगों की झुलसकर मौत।

2021: अमेरिका के मिशिगन में ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में 15 वर्षीय बंदूकधारी ने चार छात्रों की गोली मारकर हत्या की।

2022: ओपन एआई ने चैटजीपीटी नामक चैटबॉट लांच किया।

2023: गुजरात के सूरत में आग से प्रभावित रसायन फैक्टरी से सात कर्मचारियों के शव बरामद।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें