नॉलेज

ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री ने कब छोड़ी थी सत्ता? जानें

28 November History: दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ी थी। इसके अलावा आज ही के दिन नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1912 में तुर्किये से आजाद हुआ था अल्बानिया।
  • 1994 में नार्वे ने दूसरी बार ठुकराई EU की सदस्यता।

28 November History: इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में ‘लौह महिला’ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में ‘फुट एंड माउथ’ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

1990 : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

1994 : नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।

1997 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 93.51 लाख से अधिक पहुंची।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें