नॉलेज

जब चीन के विनाशकारी भूकंप ने लील ली थी लाखों की जान, जानिए आज की तारीख का इतिहास

28 July History: इतिहास में 28 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन अनोखी खोज करने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ था। उन्होंने हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम बताया था। वहीं, चीन में आए विनाशकारी भूकंप आने के चलते लाखों लोगों की मौत हुई थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1979 में चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1995 में वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2005 में सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।

28 July History: हर व्यक्ति का चेहरा दूसरे से अलग होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक समय यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इंसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं।

सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया। हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था।

हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर व्यक्ति की उंगलियों की छाप एक दूसरे से अलग होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।

1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।

1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।

1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।

1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म और 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।

1979 : चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।

1995 : वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।

2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें