नॉलेज

जसपाल राणा ने निशानेबाजी में कब रचा था स्वर्णिम इतिहास? जानिए आज की तारीख का इतिहास

27 July History: इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन जसपाल राणा ने 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 1996 में अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हुआ था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1862 में अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर।
  • तूफान के चलते 40 हजार लोगों की हुई थी मौत।
  • 1935 में चीन में बाढ़ से दो लाख लोगों की हुई थी मौत।

27 July History: देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक बड़ा मील का पत्थर बना, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया।

विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत-सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रौशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महतवपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1789 : पहली संघीय एजेंसी ‘द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स’ की स्‍थापना।

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1897 : बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।

1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996 : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

2003 : दुनिया के कोने-कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें