रानी लक्ष्मीबाई के जीते-जी ग्वालियर किले पर कब्जा नहीं कर पाई थी ब्रिटिश सेना, पर..., जानें आज की तारीख का इतिहास

20 June History: सन 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।

20 June History: सन 1857 में हुए सैन्य विद्रोह (Indian Rebellion of 1857) के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmi Bai) ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना (British Army) ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया, मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई।

Today_History_2.

20 जून का इतिहास

भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।

End of Feed